नफरतें कौमों के बीच यकबयक बढ़
गई
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
अमीर बैचैन हैं गरीबों के
फिक्र से
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
गिरगिट रंग बदलते हुए शरमाने
लगे
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
भरी दुपहरी पाले बदल रहे सफेदपोश
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
नेताजी ने तन्हा हुश्न को बहनजी
कहा
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
पाँच साल से खोये हजरत हाथ जोड़े
दिखे
यार जरा पता तो करो चुनाव है
क्या ?
मैखाने सूने हैं, पर बस्ती है मदहोश
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
जेबें खाली पर झोलों में भरी हुई बोतल
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
अपने शे'र में एक ही जुमला बार बार कहे
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
सेहन-ए-मस्जिद में "काफिर" बहका बहका है
यार जरा पता तो करो चुनाव है क्या ?
संजय भैया हमारे आज कल जरा दूर दूर रहते हैं,
जवाब देंहटाएंकाफी व्यस्त रहते हैं,
यार ज़रा पता तो करो चुनाव है क्या???
Very good write-up. I certainly love this website. Thanks!
जवाब देंहटाएंhinditech
hinditechguru
computer duniya
make money online
hindi tech guru
Bahut sunder bhav hain Jo lekhni dwara shabdon me parivartit .
जवाब देंहटाएं